पालक चिकन सीख कबाब मसाला बनाने में आसान

Edited By Updated: 24 Nov, 2018 05:02 PM

ऐसे बहुत कम लोग हैं जो कबाब को घर में बनाने की सोंचते हैं पर अगर आपके घर में तंदूर या ओवन है तो आप सीख कबाब को बना सकती हैं।

ऐसे बहुत कम लोग हैं जो कबाब को घर में बनाने की सोंचते हैं पर अगर आपके घर में तंदूर या ओवन है तो आप सीख कबाब को बना सकती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पालक चिकन सीख कबाब मसाला। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पालक - 1 किलोग्राम
मिंट - 50 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टी स्पून
अदरक - 1 टी स्पून
टमाटर - 100 ग्राम
मोजेरेला पनीर - 100 ग्राम
चेडर पनीर - 50 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
चिकन - 500 ग्राम
आमचूर पाऊडर - 1 टी स्पून
सूखी मेथी - 2 टी स्पून
ताजा क्रीम - 200 मिलीलीटर
मोज़ेरेला पनीर - सजावट के लिए

तैयारी
1. एक कड़ाही में 1 किलोग्राम पालक डालकर मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए पकाएं।
2. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें। पुदीना मिलाएं।
3. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। लहसुन-अदरक डालकर भूनें। फिर टमाटर डालकर मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
4.अब इसमें पालक डालें। मोज़ेरेला पनीर,  चेडर पनीर मिलाएं। इसमें नमक तथा लाल मिर्च अच्छी तरह मिलाएं।
5.अब चिकन डालकर मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
6.आमचूर पाऊडर मेथी तथा ताजा क्रीम मिलाएं और मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
7.मोज़ेरेला पनीर के साथ गार्निश करें। रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।

------------------------------------------

टमाटर चिकन सीख कबाब मसाला
सामग्री
घी - 35 ग्राम
दालचीनी- 1 इंच
ग्रीन इलायची - 4 
लौंग - 4
तेज पत्ता - 1
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 150 ग्राम
टमाटर - 200 ग्राम
पास्ता सॉस - 200 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
पनीर - 100 ग्राम
चिकन - 500 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1.सबसे पहले 35 ग्राम घी को कड़ाही में गर्म करें। दालचीनी,हरी इलायची, लौंग तथा तेज पत्ता मिलाएं।
2. लहसुन डालकर एर मिनट के लिए भूनें। फिर प्याज डालें। अब टमाटर डालकर मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
3.फिर पास्ता सॉस, नमक, लाल मिर्च,धनिया पाऊडर तथा पनीर मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
4.अब चिकन मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
5.धनिए के साथ गार्निश करें। रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!