साधारण जलेबियों से हटकर है पनीर जलेबी

Edited By Updated: 22 Nov, 2018 05:03 PM

अब तक आपने पनीर से एक से बढ़कर एक टेस्टी सब्जी बनाई होगी। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं पनीर से बनने वाली जलेबी जिसे खाकर आप तो खुश होंगे, आपके मेहमान भी आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।

अब तक आपने पनीर से एक से बढ़कर एक टेस्टी सब्जी बनाई होगी। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं पनीर से बनने वाली जलेबी जिसे खाकर आप तो खुश होंगे, आपके मेहमान भी आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।  साधारण जलेबियों से हटकर एक अलग स्वाद की पनीर जलेबी, किसी भी पर्व या उत्सव को और खास बना देती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
 
सामग्री
दूध - 1 लीटर
नींबू का रस - 2 टेबल स्पून
पानी - 500 मिलीलीटर
चीनी - 300 ग्राम
पानी - 150 मिलीलीटर
इलायची पाऊडर - 1 टी स्पून
केसर - 1 टी स्पून
मैदा- 2 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर - 35 ग्राम
बेकिंग सोडा - 1/2 टी स्पून
पानी - 50 मिलीलीटर
तैयार पनीर - 250 ग्राम
तलने के लिए तेल
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले भारी कड़ाही में दूध गर्म करें। इसमें नींबू का रस मिलाएं ताकि दूध फट जाए।
2. इसके बाद दूध को ठंडा कर सूती कपड़े में छान लें। फिर पानी से धोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और 30
मिनट के लिए कपड़े में लटका दें।
3.अब एक पैन लें। इसमें चीनी, पानी तथा इलायची पाऊडर डालकर छाशनी बनाएं और एक तरफ रखें।
4. इसके बाद कटोरे में मैदा,कॉर्न फ्लोर, बेकिंग सोडा तथा 50 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
5. 250 ग्राम तैयार पनीर मिलाएं और इस मिश्रण को ब्लेंडर में स्थानांतरित करें ताकि अच्छी तरह मिश्रण
तैयार हो जाए।
6. अब इस मिश्रण को एक पिपिंग बैग में स्थानांतरित करें।
7. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और जलेबी तैयार करें। जलेबी तैयार होते ही इसे तैयार सिरप में डिप
करें और 5 मिनट तक भिगो दें।
8. पिस्ता के साथ गार्निश करें। आपकी जलेबी तैयार है गर्मा गर्म परोसें।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!