स्वाद में लाजवाब और बनाने मे आसान है पनीर कोरमा सैंडविच

Edited By Updated: 27 Sep, 2018 05:10 PM

कम मसालेदार खाना पसंद है तो पनीर कोरमा रेसिपी आजमाएं। यह स्वाद में लाजवाब और बनाने मे आसान है।

कम मसालेदार खाना पसंद है तो पनीर कोरमा रेसिपी आजमाएं। यह स्वाद में लाजवाब और बनाने मे आसान है।
 

सामग्री
दही - 180 ग्राम
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
तेल - 1 1/2 टी स्पून
प्याज - 120 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 टेबल स्पून
शिमला मिर्च - 100 ग्राम
पनीर - 300 ग्राम
ब्रैड 
मक्खन
पनीर स्लाइसें

तैयारी
1. एक कटोरे में दही, लाल मिर्च, नमक, हल्दी,गर्म मसाला तथा जीरा पाउडर मिलाएं।
2. एक पैन में  तेल गर्म करें और प्याज भूनें।
3. इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
4. फिर शिमला मिर्च मिलाएं और मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट के लिए कुक करें।
5. अब, दही मिश्रण मिलाएं। 300 ग्राम पनीर मिलाएं। फिर से 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
7. एक ब्रैड लें और उस पर मक्खन फैलाएं।
8. अब, इस पर पनीर मिश्रण डालें।
9.  पनीर स्लाइस रखें।
10. एक और ब्रैड का टुक्डा इसपर रखें।
11. इसे ग्रिल मशीन पर रखें।
12. शीर्ष पर कुछ मक्खन लगाएं।
13. 5 मिनट के लिए ग्रिल करें।
14. इसे मशीन से हटा दें और आधे में काट दें।
15. कैचअप के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!