सोया मेथी पालक सब्जी खाने में मजेदार

Edited By Updated: 07 Dec, 2018 12:46 PM

सर्द मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार है।

सर्द मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार है।  जिससे टेस्टी डिशेज तैयार की जा सकती हैं। आज हम लेकर आए हैं सोया मेथी पालक सब्जी।

सामग्री
पानी - 700 मिलीलीटर
नमक - टी स्पून
सोया चंक्स- 100 ग्राम
पानी - 80 मिलीलीटर
पालक - 150 ग्राम
तेल - 30 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टी स्पून
अदरक - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
प्याज - 75 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 200 ग्राम
मेथी की पत्तियां - 30 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1 टी स्पून

तैयारी
1. एक पैन में 700 मिलीलीटर पानी गर्म करें। इसमें नमक तथा चंक्स उबालें।
2. अब एक अन्य पैन में 80 मिलीलीटर पानी गर्म करें। 5 मिनट तक ढक कर पालक पकाएं।
3. एक पैन में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें लहसुन, अदरक तथा हरी मिर्च डालकर 3 - 5 मिनट के
लिए पकाएं।
4. इसके बाद प्याज डालकर भूनें। फिर टमाटर प्यूरी डालकर 3-5 मिनट के लिए पकाएं।
5. इसके बाद मेथी की पत्तियां डालकर 2 - 3 मिनट तक पकाएं। उबला पालक मिलाएं।
6. अब सोया चंक्स अच्छी तरह मिलाएं। फिर जीरा पाऊडर, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला मिलाएं।
7. आपकी सब्जी तैयार है। गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!