पाचन योग तथा स्वादिष्ट होता है भरवां वेजिटेबल कुलचा

Edited By Updated: 21 Sep, 2018 01:38 PM

कुलचे खाने का हर कोई शौकिन होता है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं भरवां वेजिटेबल कुलचा जो खाने में पाचन योग तथा स्वादिष्ट है।

कुलचे खाने का हर कोई शौकिन होता है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं भरवां वेजिटेबल कुलचा जो खाने में पाचन योग तथा स्वादिष्ट है। जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
सूखा खमीर - 2 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
गर्म पानी - 60 मिलीलीटर
मैदा - 290 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पून
पानी - 110 मिलीलीटर
तेल - 2 टी स्पून
तेल - 1 1/2 टेबल स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
अदरक - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
प्याज - 75 ग्राम
गाजर - 80 ग्राम
हरे मटर - 80 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
उबले मैश आलू - 450 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
कलौंजी - जरुरत अनुसार
सूखी मेथी - स्वाद अनुसार
मक्खन - ब्रशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में खमीर, चीनी तथा 60 मिलीलीटर गर्म पानी  मिलाएं और 5 मिनट के लिए रख दें।
2. इसके बाद 290 ग्राम मैदा, नमक तथा  पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।
3. अब 2 चम्मच तेल लगाकर 2 घंटे के लिए रख दें।
4. एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें  जीरा ,अदरक, हरी डालकर 1 - 2 मिनट के लिए भूनें।
5. फिर प्याज डालकर भूनें। अब गाजर तथा मटर मिलाएं। 7 - 10 मिनट के लिए भूनें।
6. इसके बाद नमक, लाल मिर्च तथा धनिया पाऊडर मिलाएं। फिर उबले आलू डालें। 5 - 7 मिनट के लिए
कुक करें।
7. इसमें गर्म मसाला तथा धनिया मिलाएं। 
8. अब मैदे के पेड़े बनाए और एक-एक कर हाथों से फ्लैट कर नॉन तैयार करें।  
9.  इस तैयार वेज मसाला डालें और रोल करें।
10. इसके ऊपर कलौंजी और सूखी मेथी की पत्तियां लगाएं और उंगली की मदद से इसे फिर से फ़्लैट करें।  
11. इसे गर्म तवे पर रखें और 15-20 सैकेंड के लिए पकाएं। फिर बेकिंग ट्रे पर रखें। 
12. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 5-6 मिनट के लिए सेंक लें।  
13. इसे ओवन से हटा दें और मक्खन से ब्रशिंग करें।
14. आपके नॉन तैयार हैं। छने के साथ गर्मा गर्म परोसें।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!