इमली वाले आलू के साथ लें उड़द दाल वाली पूरी का मजा

Edited By Updated: 04 Mar, 2019 01:00 PM

आलू पूरी का मजा तो आपने कई बार लिया होगा लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं इमली वाले आलू के साथ उड़द दाल वाली पूरी की रेसिपी।

आलू पूरी का मजा तो आपने कई बार लिया होगा लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं इमली वाले आलू के साथ उड़द दाल वाली पूरी की रेसिपी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
उड़द दाल - 125 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
सौंफ़ के बीज - 1 टेबल स्पून
गेहूं का आटा - 300 ग्राम
सूजी - 30 ग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 2 टी स्पून
हींग - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
तेल - 30 मिलीलीटर
धनिया - 2 टेबल स्पून
पानी - 120 मिलीलीटर
इमली - 45 ग्राम
पानी - 70 मिलीलीटर
तेल - 30 मिलीलीटर
सरसों के बीज - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
धनिया के बीज - 1 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 1
अदरक का पेस्ट - 1 टी स्पून
लहसुन का पेस्ट - 1 टी स्पून
हींग - 1/4 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
पानी - 50 मिलीलीटर
उबला हुआ आलू - 550 ग्राम
पानी - 250 मिलीलीटर
गुड़ - 1 टेबल स्पून 
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
तलने के लिए तेल

तैयारी
-सबसे पहले  दाल को 500 मिलीलीटर पानी में 4 घंटे के लिए भिगो दें।
-इसके बाद ब्लेंडर में स्थानांतरित करें।  हरी मिर्च  मिलाएं। एक तरफ रख दें।
- एक मिक्सिंग बाऊल में गेहूं का आटा, सूजी, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, हींग, लाल मिर्च,  नमक,  तथा जीरा पाऊडर मिलाएं।  तेल तथा धनिया मिलाएं। 120 मिलीलीटर पानी मिलाकर नरम आटा  गूंथ लें।
-आटा को 25 मिनट के लिए आराम दें।
- एक कटोरी में इमली को 70 मिलीलीटर पानी में 15 - 20 मिनट के लिए भिगो दें।
-इसे एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पेस्ट बनाएं।
-एक भारी कड़ाही में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरा, धनिया बीज तथा लाल मिर्च डालें और एक मिनट के लिए हिलाएं।
- अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट तथा हींग डालें और 1 -2 मिनट के लिए भूनें।
-इसमें हल्दी, नमक तथा लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
-फिर पानी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं। अब इसमें 550 ग्राम उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाएं।
- मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।  इमली पेस्ट मिलाएं ।
-फिर 250 मिलीलीटर पानी डालें और फिर से मिलाएं। उबाल लें।
- इसमें गुड़ तथा गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
- 2 बड़े चम्मच धनिया डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसे गैस से निकालें और एक तरफ रख दें। आटे से पूरी तैयार करें। और डीप फ्राई करें।
 -इसे गैस से हटाएं और टिशू पेपर पर निकालें। तैयार इमली वले आलू के साथ परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!