विपिन रावत होंगे नए थलसेना प्रमुख

Edited By ,Updated: 18 Dec, 2016 09:47 AM

bipin rawat to be next army chief

सरकार ने वायुसेना प्रमुख और सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए आज एयर मार्शल ...

नई दिल्ली: सरकार ने वायुसेना प्रमुख और सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए आज एयर मार्शल बी.एस धनोआ को वायुसेना प्रमुख और लेफ्टिनेंट जनरल विपिन रावत को सेना प्रमुख नियुक्त कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए वायुसेना प्रमुख और नए सेना प्रमुख के नामों पर आज देर शाम मोहर लगा दी गई।

लेफ्टिनेंट जनरल विपिन रावत जनरल दलबीर सिंह सुहाग का स्थान लेंगे जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे है। लेफ्टिनेंट जनरल रावत 31 दिसम्बर दोपहर को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। एयर मार्शल धनोआ को एयर चीफ मार्शल अरूप राहा के स्थान पर वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। एयर चीफ मार्शल राहा भी इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे है। एयर मार्शल धनोआ अभी वायुसेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के प्रमुख हैं और वायुसेना उपप्रमुख के पद पर भी काम कर रहे है।

एयर मार्शल धनोआ भी 31 दिसम्बर की दोपहर अपना कार्यभार संभालेंगे। सेना और वायुसेना प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर मौजूदा प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने से काफी पहले नई नियुक्ति की घोषणा करती रही है। लेकिन इस बार मौजूदा प्रमुखों के सेवानिवृत्त होने के दो सप्ताह से भी कम समय बचने पर भी नए प्रमुखों के नामों की घोषणा नहीं की गई थी। इससे कई तरह की अटकलबाजियां चल रही थी। यह कहा जा रहा था कि संभवत: सरकार इस बार इन पदों की नियुक्ति को लेकर ज्यादा ही संजीदा है और केवल वरिष्ठता ही नहीं बल्कि अन्य सभी कई पहलुओं को भी नियुक्ति के समय ध्यान में रख रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!