मुंबई के जुहू बीच पर छठ पूजा में शामिल हुए CM फडणवीस

Edited By Updated: 07 Nov, 2016 03:58 PM

chhath puja  devendra fadnavis  mumbai

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस यहां मशहूर जुहू बीच पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और इसके साथ ही आज शहर में चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव समाप्त हो गया।

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस यहां मशहूर जुहू बीच पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और इसके साथ ही आज शहर में चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव समाप्त हो गया।  मुंबई भाजपा इकाई के महासचिव अमरजीत मिश्रा और समाजिक संगठन छठ उत्सव महासभा के आयोजकों के आमंत्रण पर फडणवीस सुबह करीब साढ़े पांच बजे बीच पर पहुंचे और छठ पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के साथ करीब एक घंटा व्यतीत किया। 
 

श्रद्धालुओं को अपने संक्षिप्त संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देने के कई आध्यात्मिक और वैज्ञानिक फायदे हैं। सूर्य पृथ्वी को दिया गया सबसे कीमती उपहार है जिसके बिना हम जीवित रहने की कल्पना नहीं कर सकते हैं।’’  आज तड़के से विभिन्न घाटों और अन्य जलाश्यों पर भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे और उगते हुये सूर्य को अघ्र्य दिया। यह त्यौहार मुयरूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है। यह पूजा धरती पर जीवन को बनाये रखने के लिए भगवान सूर्य को धन्यवाद देने के लिए की जाती है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!