सोने में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

Edited By Updated: 30 Aug, 2015 12:16 PM

article

वैश्विक स्तर पर पीली धातु में पांच सप्ताह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के साथ स्थानीय मांग कमजोर पडऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 10 महीने

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर पीली धातु में पांच सप्ताह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के साथ स्थानीय मांग कमजोर पडऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 10 महीने और चांदी में छह महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के दौरान सोना 725 रुपए लुढ़ककर 26700 रुपए प्रति दस ग्राम तथा चांदी 1800 रुपए फिसलकर 34800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विदेशों में भी दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 25.01 डॉलर गिरकर 1133.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह इसकी पांच सप्ताह की सबसे बड़ी और इस साल की तीसरी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। अमरीकी सोना वायदा भी 27.10 डॉलर उतरकर 1132.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सप्ताह के दौरान पहले दिन शेयर बाजारों के लुढ़कने से हालाँकि सोने को बल मिला था, लेकिन इसके बाद शेयरों में लौटी तेजी ने निवेशकों को एक बार फिर सुरक्षित धातु से विमुख किया। साथ ही अमेरिका से दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद के मजबूत आंकड़े आने से भी सोने पर दबाव बढ़ा है।

30 जून को समाप्त तिमाही में अमरीकी अर्थव्यवस्था 3.7 प्रतिशत बढ़ी जबकि बाजार 2.3 प्रतिशत की अपेक्षा कर रहा था। इससे सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ौतरी की संभवना बढ़ी है और सोना कमजोर हुआ है। लंदन में चांदी हाजिर में भी 0.72 डॉलर की गिरावट रही और सप्ताहांत पर शुक्रवार को यह 14.57 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!