‘अब पाकिस्तानी महिला जासूस के’ ‘रूप-जाल में फंसा एक भारतीय रक्षा अनुसंधान अधिकारी’

Edited By Updated: 28 Feb, 2023 04:43 AM

an indian defense research officer caught in the trap of appearance

अस्तित्व में आने के समय से ही पाकिस्तान के शासकों की ओर से भारत में जाली करंसी, नशीले पदार्थों, हथियारों की तस्करी, आतंकवादियों को आर्थिक सहायता देने और उनकी घुसपैठ कराने का सिलसिला लगातार जारी है।

अस्तित्व में आने के समय से ही पाकिस्तान के शासकों की ओर से भारत में जाली करंसी, नशीले पदार्थों, हथियारों की तस्करी, आतंकवादियों को आॢथक सहायता देने और उनकी घुसपैठ कराने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके अलावा पाकिस्तान की सेना तथा गुप्तचर एजैंसी आई.एस.आई. प्रलोभन देकर जहां भारतीयों से अपने देश के लिए जासूसी करवा रही है वहीं उन्हें अपने देश की महिला जासूसों के रूप जाल (हनी ट्रैप) में फंसा कर उनसे देश के महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा संस्थानों तक की जानकारी भी हासिल कर रही है।

अभी हाल ही में चीन सीमा पर तैनात एक सिग्नलमैन अलीम खान के विरुद्ध पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी को गुप्त जानकारियां प्रदान करने के आरोप में कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई है। कुछ दिन पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्रालय के डाटा एंट्री आप्रेटर सुमित की गिरफ्तारी के मामले में पाकिस्तान कनैक्शन सामने आया, जिससे पाकिस्तान में रहने वाली एक युवती गुप्त सूचनाएं प्राप्त कर रही थी। और अब 24 फरवरी को यौन संबंध बनाने तथा मुंह मांगी रकम के लालच में रावलपिंडी की रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला जासूस के साथ मिसाइलों के परीक्षणों सहित रक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी सांझा करने का मामला सामने आया है।

इस सिलसिले  में ओडिशा पुलिस ने ‘इंटेग्रेटेड टैस्ट रेंज’ (आई.टी.आर.) चांदीपुर में ‘टैलीमीट्री विभाग’ में कार्यरत ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’ (डी.आर.डी.ओ.) के वरिष्ठï तकनीकी अधिकारी ‘बाबू राम डे’ को गिरफ्तार किया है। ओडिशा के पुलिस महानिरीक्षक (पूर्व) हिमांशु कुमार लाल तथा बालासोर जिले की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ के अनुसार राज्य पुलिस और केंद्रीय एजैंसियां इससे पूर्व आई.टी.आर. विभाग के चंद कर्मचारियों की इन्हीं आरोपों में गिरफ्तारी के बाद कुछ कर्मचारियों पर नजर रखे हुए थीं।

उनके अनुसार पुलिस को गिरफ्तार किए गए अधिकारी द्वारा कुछ चित्र और संवेदनशील जानकारी भेजे जाने की ठोस जानकारी मिली है। चांदीपुर में डी.आर.डी.ओ. के 2 टैस्ट रेंज (आई.टी.आर.) में भारत की मिसाइलों, रॉकेटों और हवाई हमलों के हथियारों की प्रणालियों की कारगुजारी और क्षमता की जांच की जाती है। पुलिस के अनुसार पिछले लगभग 1 वर्ष से पाकिस्तानी महिला जासूस के संपर्क में रहने वाले उक्त आरोपी ने मिसाइल परीक्षणों से जुड़ी प्रतिरक्षा संबंधी गोपनीय जानकारियां महिला जासूस को उपलब्ध करवाईं।

उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा सरकारी गोपनीयता अधिनियम के अंतर्गत मामला भी दर्ज किया गया है। उक्त अधिकारी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। इसमें पुलिस को पैसे के लेन-देन के प्रमाण, उक्त महिला के अश्लील चित्र, व्हाट्सएप चैट और वीडियो आदि मिले हैं। दोनों के बीच हुए रोमांटिक वार्तालाप तथा लीक की गई गोपनीय सूचनाओं से संबंधित संदेश आदि भी मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितम्बर, 2021 में आई.टी.आर. चांदीपुर के 5 संविदा कर्मचारियों को एक अन्य जासूसी मामले में गिरफ्तार किया गया था तथा 2005 में भी एक संविदा कर्मी की इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तारी हुई थी जिसे 2021 में पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी आई.एस.आई. के साथ जानकारी सांझा करने के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। अपने निजी स्वार्थों के चलते देश की सुरक्षा को दाव पर लगाने से बढ़ कर अपराध तो कोई हो ही नहीं सकता। अत: पाकिस्तान के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होकर अपने ही देश को भारी हानि पहुंचा कर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों को जितनी भी कड़ी सजा दी जाए कम ही होगी। -विजय कुमार 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!