क्या आपने कभी सड़क और रेल पटरी पर चलने वाली बस के बारे में सुना है.... जानिए पूरी खबर

Edited By Updated: 26 Dec, 2021 01:32 PM

have you ever heard about the bus running on the road and rail track

आमतौर पर आपने बस को सड़क पर और ट्रेन को लोहे की बनी पटरियों पर दौड़ते देखा होगा,पर क्या आपने आज से पहले किसी ऐसी बस के बारे में सुना है जिसे आसानी से सड़क और लोहे की पटरी पर चलाया जा सके। जी हां अब इस बात को संभव करके दिखाया है जापान ने। जापान ने...

ऑटो डेस्क: आमतौर पर आपने बस को सड़क पर और ट्रेन को लोहे की बनी पटरियों पर दौड़ते देखा होगा,पर क्या आपने आज से पहले किसी ऐसी बस के बारे में सुना है जिसे आसानी से सड़क और लोहे की पटरी पर चलाया जा सके। जी हां, अब इस बात को संभव करके दिखाया है जापान ने। जापान ने दुनिया की पहली 'डुअल-मोड व्हीकल' सर्विस शुरु की है। जिसमें एक बस को सड़क के अलावा ट्रेन की पटरियों पर दौड़ते देखा जा सकेगा। चलिए आपको बताते हैं कि असल में पूरा मामला है क्या-

PunjabKesari

जापान हमेशा से ही नई टेक्नॉलाजी खोजने के लिए जाना जाता है। जिसका एक उदाहरण जापान की मदद से भारत में रखी गई बुलेट ट्रेन की नींव है। जापान ने एक बार फिर से बाज़ी  मारते हुए दुनिया का पहला डुअल मोड व्हीकल (DMV) तैयार किया है। दरसल यह DMV एक रेलबस( मिनीबस) की तरह दिखाई देती है, जो कि रबर के टायरों के साथ सड़क पर और स्टील के पहियों के साथ आसानी से रेल ट्रैक पर चल सकती है।

Asa कोस्ट रेलवे के मुताबिक, DMV सड़क पर 100 किमी/घंटे की स्पीड से और पटरियों पर 60 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इस रेलबस में एक बार में 21 लोगों सफर कर सकते हैं। इसी के साथ इस रेलबस का उपयोग जापान के ऐसे स्थानों के लिए किया जाएगा जहां यातायात के साधन बहुत कम हैं, ताकि लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने में असुविधा न हो।

PunjabKesari

Dual mode vehicle मिनी बस कई रंगों में उपलब्ध कराई गई है। ये मिनी बस डीजल से चलती हैं। इसी के साथ Asa कोस्ट के सीईओ द्वारा यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह जापान के लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी।और इस मिनीबस के चर्चे दुनियाभर में दे देखने को भी मिल रहे हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!