10 जुलाई को लॉन्च होगी हुंडई एक्सटर

Edited By Radhika,Updated: 24 May, 2023 05:08 PM

hyundai exter to be launched on july 10

हुंडई इंडिया 10 जुलाई, 2023 को भारत में एक्सटर एसयूवी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले इसका स्केच डिजाइन सामने आया है। इसके पावरट्रेन लाइन-अप और इसकी कुछ विशेषताओं के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

ऑटो डेस्क: हुंडई इंडिया 10 जुलाई, 2023 को भारत में एक्सटर एसयूवी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले इसका स्केच डिजाइन सामने आया है। इसके पावरट्रेन लाइन-अप और इसकी कुछ विशेषताओं के बारे में भी जानकारी सामने आई है। इसे हुंडई वेन्यू के नीचे प्लेस किया जाएगा।

PunjabKesari

स्पाई शॉट्स के अनुसार इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, अपराइट नोज और थोड़ा रेक्ड रियर ग्लास एरिया के साथ टेलगेट के साथ बॉक्सी अनुपात मिलेगा। इसके अलावा स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट ऑप्शन भी मिलेगा। फिलहाल इसके इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कंपनी द्वारा एक्सटर के लिए बुकिंग शुरु कर दी गई है। उम्मीद है कि जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह तक ग्राहकों तक पहुंच जाएंगी। राइवल्स के मामले में Exter का मुकाबला Tata Punch और Citroen C3 से है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!