फेस्टिव सीजन में एमजी मोटर्स ने शुरू की ZS EV के एक्सक्लूसिव वेरिएंट की बिक्री

Edited By Updated: 01 Oct, 2022 06:42 PM

mg motors starts selling exclusive variants of zs ev this festive season

MG motors ने भारत में मार्च में अपडेटेड MG ZS EV को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2 वैरिएंट्स - Excite और Exclusive में पेश किया था। लॉन्च के समय केवल इसके एक्सक्लूसिव वेरिएंट की सेल शुरू की थी।

ऑटो डेस्क: MG motors ने भारत में मार्च में अपडेटेड MG ZS EV को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2 वैरिएंट्स - Excite और Exclusive में पेश किया था। लॉन्च के समय केवल इसके एक्सक्लूसिव वेरिएंट की सेल शुरू की थी। जबकि एक्साइट वेरिएंट को लेकर कहा जा रहा था कि इसकी डिलीवरी जुलाई में शुरू की जाएगी। लेकिन अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को आगे बढा दिया है। कंपनी का कहना है कि इस फेस्टिव सीजन इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी।  

MG ZS EV 2022

MG ZS EV के दोनो वेरिएंट्स में 50.3kWh बैटरी पैक दिया है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 174BHP की पावर और 280 NM टॉर्क जेनरेट करने मे सक्षम है। वहीं कंपनी के मुताबिक यह कार फुल चार्जिंग पर 461 किमी की रेंज प्रदान करती है। इसी के साथ कंपनी यह भी दावा करती है ये कार 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। साथ ही यह भी बता दें कि एमजी ने इन दोनों वेरिएंटस् की कीमतों को बढा दिया है।

<>

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!