दुनिया में कहां बनती हैं सबसे ज्यादा गाड़ियां? देखें टॉप-5 देश

Edited By Updated: 30 Sep, 2025 04:08 PM

top 5 global car manufacturing countries

साल 2023 में दुनियाभर में 91.5 मिलियन वाहन बने, जिनमें 25.3 मिलियन कमर्शियल और 66.3 मिलियन पैसेंजर कारें शामिल थीं। चीन 30.2 मिलियन वाहनों के साथ सबसे बड़ा निर्माता रहा। अमेरिका ने 10.6 मिलियन, जापान ने 9 मिलियन, भारत ने 5.9 मिलियन और दक्षिण कोरिया...

ऑटो डेस्क : ऑटोमोबाइल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और दुनियाभर में नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2023 में वैश्विक स्तर पर 91.5 मिलियन (9.15 करोड़) वाहन बनाए गए। इनमें 25.3 मिलियन कमर्शियल वाहन और 66.3 मिलियन पैसेंजर कारें शामिल थीं। आइए जानते हैं कि वाहन उत्पादन में शीर्ष 5 देश कौन से हैं।

1. चीन: दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो हब
चीन ने 2023 में करीब 30.2 मिलियन वाहन बनाए। इसमें पैसेंजर और कमर्शियल दोनों तरह के वाहन शामिल हैं। 2022 में चीन ने 23.8 मिलियन वाहनों का प्रोडक्शन किया था। चीन की Big Four कंपनियां SAIC मोटर, डोंगफेंग, FAW और चांगआन—यहां की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता हैं। चीन अकेले ही दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग एक चौथाई हिस्सा बनाता है।

2. अमेरिका: दूसरा सबसे बड़ा निर्माता
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2023 में करीब 10.6 मिलियन वाहन बनाए। इसमें 1.8 मिलियन पैसेंजर कारें और 8.3 मिलियन कमर्शियल वाहन शामिल हैं। अमेरिका की ऑटो इंडस्ट्री में Big Three जनरल मोटर्स, फोर्ड मोटर कंपनी और फिएट क्रिसलर की पकड़ सबसे मजबूत है।

3. जापान: महामारी के बाद वापसी
जापान ने 2023 में लगभग 9 मिलियन वाहन बनाए। कोविड-19 महामारी के दौरान इसका उत्पादन काफी कम हो गया था, लेकिन अब सुधार देखने को मिला है। हालांकि यह आंकड़ा 2019 के 9.7 मिलियन वाहनों से कम है, फिर भी जापान ग्लोबल टॉप-3 में अपनी जगह बनाए हुए है।

4. भारत: तेजी से उभरती ताकत
भारत ने 2023 में करीब 5.9 मिलियन वाहन बनाए। इसमें Maruti Suzuki, Tata Motors और Mahindra & Mahindra जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह सालाना करीब 7% की ग्रोथ को दर्शाता है। भारत अब अपनी गाड़ियां मैक्सिको, सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को एक्सपोर्ट भी कर रहा है, जिससे इसका वैश्विक प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।

5. दक्षिण कोरिया: टॉप 5 में वापसी
Hyundai और Kia जैसे ब्रांड्स की बदौलत दक्षिण कोरिया ने 2023 में 4.2 मिलियन वाहन बनाए। कुछ समय के लिए वह मैक्सिको से पीछे हो गया था, लेकिन अब फिर से टॉप-5 में शामिल हो गया है। तुलना में मैक्सिको ने 2023 में 4 मिलियन वाहन बनाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!