अमेरिकी आरोपों के बाद Gautam Adani को एक और झटका, अमीरों की top 20 लिस्ट से बाहर

Edited By Updated: 23 Nov, 2024 05:14 PM

adani gets another blow out of the top 20 list of rich

पिछले दो दिन अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं। अमेरिकी कोर्ट द्वारा रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद उनकी सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।...

बिजनेस डेस्कः पिछले दो दिन अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं। अमेरिकी कोर्ट द्वारा रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद उनकी सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹2.5 लाख करोड़ गिरा। शुक्रवार को सुबह भी शेयर लाल निशान पर खुले लेकिन शाम तक कुछ ने रिकवरी कर ली। इस घटनाक्रम का गौतम अडानी की व्यक्तिगत संपत्ति पर भी गहरा असर पड़ा। वह दुनिया के टॉप 20 अमीरों से बाहर हो गए हैं। 

अडानी की नेटवर्थ को बड़ा झटका

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, उनकी नेटवर्थ में दो दिनों में $14.7 बिलियन से अधिक की गिरावट आई। अडानी जो पहले 17वें स्थान पर थे, अब 21वें स्थान पर खिसक गए हैं। उनकी कुल संपत्ति अब $70.8 बिलियन रह गई है।

फोर्ब्स की सूची में भी गिरावट

फोर्ब्स (Forbes) की रियल-टाइम बिलेनियर्स लिस्ट में भी अडानी को नुकसान हुआ। गुरुवार को उनकी संपत्ति में 17.34% की गिरावट आई, जिससे उनकी नेटवर्थ $12.1 बिलियन घटकर $57.7 बिलियन रह गई। शुक्रवार को इसमें और कमी आई, जिससे वह 22वें स्थान से खिसककर 25वें स्थान पर आ गए थे।

क्या है मामला?

अडानी ग्रुप पर अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर $265 मिलियन रिश्वत दी गई। इस मामले में अडानी और उनके भतीजे सहित 8 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!