Gold Rate On MCX 25 June: बड़ी गिरवाट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी, MCX पर ये है लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 25 Jun, 2025 10:20 AM

after a big fall gold and silver prices rise again

मंगलवार को बड़ी गिरावट के बाद आज बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखी गई। 25 जून को MCX पर सोने की कीमत 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 97,260 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.30 फीसदी बढ़ी है, ये 1,05,234 रुपए प्रति किग्रा पर कारोबार...

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को बड़ी गिरावट के बाद आज बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखी गई। 25 जून को MCX पर सोने की कीमत 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 97,260 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.30 फीसदी बढ़ी है, ये 1,05,234 रुपए प्रति किग्रा पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी है।

राजधानी में सोने की कीमत

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 900 रुपए गिरकर 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले कारोबारी सत्र में 99,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपए टूटकर 98,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। सोमवार को यह 99,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिका द्वारा ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण युद्धविराम की पुष्टि के बाद सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में मांग में कमी आने से सोना दबाव में है। यह घोषणा ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला करने के कुछ समय बाद की गई, जिससे तनाव कुछ समय के लिए बढ़ गया, लेकिन फिर जल्दी ही शांत हो गया।'' उन्होंने कहा, ‘‘आगे तनाव बढ़ने की आशंका कम होने के साथ, निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और सोने से हाथ खींच रहे हैं।'' 

मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपए घटकर 1,04,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। पिछले बाजार बंद में यह 1,05,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!