Gold Price Hike: दो दिन की राहत के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी उछाल जारी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Jun, 2025 10:18 AM

after two days of relief gold became expensive again today

दो दिन लगातार गिरावट के बाद आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। बुधवार (11 जून) को MCX पर सोने के भाव 97,220 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,06,830 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी-तेजी के साथ कारोबार कर...

बिजनेस डेस्कः दो दिन लगातार गिरावट के बाद आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। बुधवार (11 जून) को MCX पर सोने के भाव 97,220 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,06,830 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी-तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,344.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,343.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,360.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.67 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.64 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 36.74 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!