एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस का क्षमता बढ़ाने पर विचार

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 05:43 PM

air india and air india express are considering capacity expansion

इंडिगो की उड़ान बाधित होने से प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए एयर इंडिया समूह क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा है। शनिवार को एक बयान में कहा गया, ''चार दिसंबर से नॉन-स्टॉप घरेलू उड़ानों में इकोनॉमी श्रेणी के हवाई किराये को पहले से तय सीमा में रखा गया...

नई दिल्लीः इंडिगो की उड़ान बाधित होने से प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए एयर इंडिया समूह क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा है। शनिवार को एक बयान में कहा गया, ''चार दिसंबर से नॉन-स्टॉप घरेलू उड़ानों में इकोनॉमी श्रेणी के हवाई किराये को पहले से तय सीमा में रखा गया है, ताकि सामान्य मांग और आपूर्ति के नियम का असर न पड़े।'' 

बयान में बताया गया कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ने इकोनॉमी श्रेणी के किराये पर सीमा निर्धारित कर दी है। यह बयान सरकार द्वारा इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के बीच हवाई किराये पर सीमा लगाने की घोषणा के कुछ घंटे बाद आया। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि सभी उड़ानों के लिए किराये पर सीमा निर्धारित करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है।  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!