दुबई में धमाकों के बीच फंसीं ये 'मिस इंडिया', घर लौटने के लिए हो रही परेशान

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 12:53 AM

this  miss india  was caught between the explosions in dubai

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस बंद होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसका असर आम यात्रियों से लेकर जानी-मानी हस्तियों तक पर पड़ा है। इसी कड़ी में मिस इंडिया रनर-अप और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मान्या सिंह भी यूएई में फंस...

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस बंद होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसका असर आम यात्रियों से लेकर जानी-मानी हस्तियों तक पर पड़ा है। इसी कड़ी में मिस इंडिया रनर-अप और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मान्या सिंह भी यूएई में फंस गई हैं। मान्या 26 फरवरी को एक कॉलेज कॉन्फ्रेंस में बतौर स्पीकर हिस्सा लेने यूएई पहुंची थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अधिकतर लोग 27 फरवरी की रात को ही रवाना हो गए, लेकिन उन्होंने एक दिन और रुकने का निर्णय लिया। उनकी 28 फरवरी को दोपहर 2:50 बजे अबू धाबी से वापसी की फ्लाइट थी, जिसे अचानक सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद से वे दुबई में ही रुकी हुई हैं।

एयरपोर्ट पर डरावना अनुभव

मान्या ने बताया कि एयरपोर्ट पर मौजूद रहने के दौरान उन्होंने आसपास धमाकों की आवाजें सुनीं और आसमान में मिसाइलों की हलचल देखी। उनके अनुसार वह पल बेहद भयावह था। फिलहाल शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है, कई सड़कें बंद हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वह अकेली जरूर हैं, लेकिन घबराने से हालात नहीं सुधरेंगे, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश कर रही हैं।

होटल के पास हमले की खबर

मान्या ने यह भी बताया कि शुरुआत में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से फंसे यात्रियों के लिए Fairmont The Palm में ठहरने की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन वहां कमरा उपलब्ध नहीं हो सका। बाद में उन्हें Ciel Dubai Marina के पास एक अन्य होटल में ठहराया गया। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि जिस इलाके में वह रुकी हैं, उसके सामने स्थित एक होटल पर हमला हुआ था।

 

एंबेसी से संपर्क में दिक्कत

फ्लाइट दोबारा कब शुरू होगी, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मान्या के अनुसार उनका अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा है और वे केवल वाई-फाई के सहारे परिवार और दूतावास से संपर्क में हैं। उन्होंने भारतीय दूतावास से व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

हालांकि, यूएई प्रशासन फंसे यात्रियों की मदद कर रहा है और एयरलाइन की ओर से अगली उपलब्ध फ्लाइट की जानकारी देने का आश्वासन दिया गया है।

एडवाइजरी: घर के अंदर रहें

स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी है। मान्या ने बताया कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं और अपने कमरे में ही सुरक्षित रह रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय उन्हें अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गर्व महसूस हो रहा है और वे जल्द से जल्द भारत लौटना चाहती हैं।

परिवार की बढ़ी चिंता

भारत में उनका परिवार लगातार खबरों पर नजर बनाए हुए है। हर नई अपडेट उनके लिए चिंता बढ़ा देती है। मान्या ने बताया कि परिवार के लोग बार-बार उनका हाल पूछते हैं और वे उन्हें भरोसा दिलाने की कोशिश करती हैं कि वह सुरक्षित हैं। साथ ही होटल स्टाफ को भी आपात स्थिति में परिवार से संपर्क करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!