सरकार ने हवाई यात्रियों को दी राहत, 24 फरवरी तक किराए को लेकर मनमानी नहीं कर सकेंगी एयरलाइंस

Edited By Updated: 30 Oct, 2020 11:06 AM

airlines will not be able to arbitrate fares till february 24

घरेलू मार्गों पर फ्लाइट टिकटों के किराए पर ऊपरी और निचली सीमा को 24 फरवरी तक जारी रहेगी। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को बताया कि घरेलू उड़ानों पर हवाई किराए की ऊपरी और निचली सीमा 24 नवंबर के बाद तीन महीने तक और लागू रहेगी।

बिजनेस डेस्कः घरेलू मार्गों पर फ्लाइट टिकटों के किराए पर ऊपरी और निचली सीमा को 24 फरवरी तक जारी रहेगी। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को बताया कि घरेलू उड़ानों पर हवाई किराए की ऊपरी और निचली सीमा 24 नवंबर के बाद तीन महीने तक और लागू रहेगी।

मंत्रालय ने सबसे पहले 21 मई को सात बैंड के जरिए यह सीमा 24 अगस्त के तक के लिए लागू की थी। इसका वर्गीकरण यात्रा के समय के हिसाब से किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था। पुरी ने कहा कि अनुसूचित घरेलू उड़ानें इस साल के अंत तक कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएंगी। उसके बाद उन्हें किराए की सीमा को हटाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।

पुरी ने कहा, ''हालांकि, अभी हम इसे तीन महीने के लिए बढ़ा रहे हैं लेकिन इस साल के अंत तक यदि हमें स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दिखेगा और हम कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर पहुंच रहे होंगे, ऐसे में यदि नागर विमानन मंत्रालय के मेरे सहयोगी चाहेंगे कि इसे पूरे तीन माह तक लागू नहीं किया जाए, तो निश्चित रूप में मुझे इसे हटाने में हिचकिचाहट नहीं होगी।''

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के बाद घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई को करीब दो माह के अंतराल के बाद फिर शुरू हुई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 21 मई को टिकटों के लिए यात्रा के समय के आधार पर ऊपरी और निचली सीमा के साथ सात बैंड की घोषणा की थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!