Fraud in banking sector: बैंकिंग धोखाधड़ी में रकम तीन गुना बढ़कर ₹36,014 करोड़ पहुंची

Edited By Updated: 29 May, 2025 04:35 PM

amount of banking frauds tripled to rs 36 014 crore

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में बैंकिंग सेक्टर में धोखाधड़ी की कुल राशि तीन गुना बढ़कर ₹36,014 करोड़ पहुंच गई है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा ₹12,230 करोड़ था। रिपोर्ट में बताया गया कि यह वृद्धि मुख्यतः...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में बैंकिंग सेक्टर में धोखाधड़ी की कुल राशि तीन गुना बढ़कर ₹36,014 करोड़ पहुंच गई है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा ₹12,230 करोड़ था। रिपोर्ट में बताया गया कि यह वृद्धि मुख्यतः सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 122 पुराने मामलों के पुनर्वर्गीकरण के कारण हुई है।

हालांकि, धोखाधड़ी के मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। 2023-24 में कुल 36,060 मामलों के मुकाबले 2024-25 में यह घटकर 23,953 रह गई। RBI की रिपोर्ट में कहा गया, “धोखाधड़ी की राशि में यह वृद्धि 18,674 करोड़ रुपए के 122 मामलों के दोबारा वर्गीकरण और रिपोर्टिंग से संबंधित है, जो सुप्रीम कोर्ट के 27 मार्च 2023 के फैसले के अनुपालन में की गई है।”

रिपोर्ट में यह भी बताया गया...

  • संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा धोखाधड़ी डिजिटल भुगतान, कार्ड और इंटरनेट ट्रांजैक्शन में हुई।
  • राशि के लिहाज से सबसे अधिक धोखाधड़ी लोन खातों से जुड़ी रही, जो कुल धोखाधड़ी की राशि का 92% से अधिक रही।
  • निजी बैंकों की हिस्सेदारी संख्या में 60% और मूल्य में 71% से ज्यादा रही।
  • कार्ड और इंटरनेट फ्रॉड के कुल 13,516 मामले सामने आए, जो कुल मामलों का 56.5% है।
  • आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि निजी बैंकों में धोखाधड़ी का बड़ा हिस्सा डिजिटल ट्रांजैक्शन से जुड़ा है, जबकि सार्वजनिक बैंकों में यह लोन से संबंधित अधिक रहा।
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!