दुनियाभर के शेयरों में भूचाल से अरबपतियों को बड़ा झटका, Adani-Ambani और एलन मस्क को भारी नुकसान

Edited By Updated: 08 Oct, 2024 11:24 AM

big blow to billionaires due to huge fall in stocks across the world

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही, जिससे वैश्विक अमीरों की संपत्तियों पर भी असर पड़ा। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली, जिससे दुनिया के 20 में से 16 प्रमुख अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट आई। सबसे ज्यादा...

बिजनेस डेस्कः सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही, जिससे वैश्विक अमीरों की संपत्तियों पर भी असर पड़ा। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली, जिससे दुनिया के 20 में से 16 प्रमुख अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान एलन मस्क (elon musk) को हुआ, जिनकी संपत्ति में 6.61 अरब डॉलर की गिरावट आई। वहीं, ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने 5.12 अरब डॉलर गंवाए और भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (gautam adani) की संपत्ति में 3.26 अरब डॉलर (लगभग 2,73,77,88,75,000 रुपए) की गिरावट आई। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (mukesh ambani) को 1.16 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

PunjabKesari

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 96.2 अरब डॉलर है, जिससे वह दुनिया के अमीरों की सूची में 18वें स्थान पर बने हुए हैं। इस साल उनकी संपत्ति में 11.9 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। मुकेश अंबानी 14वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति इस साल 104 अरब डॉलर है।

PunjabKesari

मस्क 256 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, जबकि मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट अन्य शीर्ष स्थानों पर हैं। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को सेंसेक्स 638 अंक गिरा, जिससे निवेशकों को लगभग 20 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!