सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,503 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 71 अंक चढ़ा

Edited By Updated: 23 Jul, 2025 12:16 PM

bse is trading at 82 503 up 300 points nifty also rose 71 points

आज यानी बुधवार, 23 जुलाई को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 82,503 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 71 अंक की तेजी है, ये 25,132 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, एयरटेल और अडानी पोर्ट्स के...

मुंबईः आज यानी बुधवार, 23 जुलाई को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 82,503 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 71 अंक की तेजी है, ये 25,132 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, एयरटेल और अडानी पोर्ट्स के शेयर 1% चढ़े हैं। SBI, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स गिरे हैं।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 3.21% चढ़कर 41,053 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.022% ऊपर 3,170 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.98% ऊपर 25,375 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.75% चढ़कर 3,608 पर कारोबार कर रहा है।
  • 22 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.40% चढ़कर 44,502 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.39% नीचे 20,892 पर और S&P 500 0.064% ऊपर 6,310 पर बंद हुए।

कल फ्लैट रहा था शेयर बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, (22 जुलाई) को सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 82,187 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही, ये 25,061 के स्तर पर बंद हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!