Stock Market Updates: बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी 300 अंक मजबूत

Edited By Updated: 04 Feb, 2025 02:08 PM

bse jumped more than 1000 points nifty also strengthened by 300 points

सेंसेक्स आज यानी 4 फरवरी को 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,281 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 310 अंक की तेजी है, ये 23,671 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 4 फरवरी को 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,281 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 310 अंक की तेजी है, ये 23,671 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी और 3 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.20% की तेजी है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.24% और कोरिया के कोस्पी में 1.63% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.062% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 3 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,958.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,708.23 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 3 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% की तेजी के साथ 44,421 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.76% चढ़कर 5,994 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 1.20% की गिरावट रही।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सेंसेक्स 319 अंक की गिरावट के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट थी, ये 23,361 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 887 अंक गिरकर 49,212 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.22% की गिरावट थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!