सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी 138 अंक लुढ़का

Edited By Updated: 28 Jul, 2025 01:23 PM

bse slipped more than 500 points nifty also fell by 138 points

सेंसेक्स में आज यानी सोमवार, 28 जुलाई को 517 अंक गिरकर 80,946 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में भी 138 अंक की गिरावट है, ये 24,698 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः सेंसेक्स में आज यानी सोमवार, 28 जुलाई को 517 अंक गिरकर 80,946 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में भी 138 अंक की गिरावट है, ये 24,698 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी है। कोटक बैंक का शेयर 5.5% गिरा है। TCS और इंफोसिस 1.5 नीचे हैं। टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर में 1.4% की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.74% नीचे 41,148 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.15% ऊपर 3,191 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.38% ऊपर 25,484 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% गिरकर 3,587 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • 25 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47% चढ़कर 44,694 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.24% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 0.40% ऊपर 6,389 पर बंद हुए।

शुक्रवार को बाजार का हाल

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (25 जुलाई) को सेंसेक्स 721 अंक गिरकर 81,463 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 225 अंक की गिरावट रही, ये 24,837 के स्तर पर बंद हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!