शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 752 अंक उछला, निफ्टी 26,000 के पार

Edited By Updated: 23 Oct, 2025 10:41 AM

bse surges over 700 points in early trade nifty reaches 26 000

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीद के बीच बृहस्पतिवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 752.65 अंक चढ़कर 85,178 अंक पर और एनएसई निफ्टी 213.20 अंक की बढ़त के साथ 26,081 अंक पर पहुंच गया।...

मुंबईः भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीद के बीच बृहस्पतिवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 752.65 अंक चढ़कर 85,178 अंक पर और एनएसई निफ्टी 213.20 अंक की बढ़त के साथ 26,081 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। हालांकि, इटर्नल और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 96.72 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर बुधवार को शेयर बाजार बंद रहे। मंगलवार को एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 84,426.34 अंक पर और निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!