Share Market: शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के 4.46 लाख करोड़ रुपए डूबे

Edited By Updated: 02 Aug, 2024 05:10 PM

chaos in stock market investors lost rs 4 46 lakh crore

शुक्रवार को भारतीय बाजार में आई गिरावट के चलते निवेशकों के 4,46,003.70 करोड़ रुपए डूब गए हैं। 1 अगस्त को सेंसेक्स का मार्कीट कैप 4,61,62,949.83 करोड़ रुपए था जो आज बाजार बंद होने के बाद कम हो कर 4,57,16,946.13 लाख करोड़ रुपए रह गया है और इसमें अब...

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को भारतीय बाजार में आई गिरावट के चलते निवेशकों के 4,46,003.70 करोड़ रुपए डूब गए हैं। 1 अगस्त को सेंसेक्स का मार्कीट कैप 4,61,62,949.83 करोड़ रुपए था जो आज बाजार बंद होने के बाद कम हो कर 4,57,16,946.13 लाख करोड़ रुपए रह गया है और इसमें अब 4,46,003.70 करोड़ रुपए की कमी हो गई है। भारतीय बाजार सुबह गिरावट के साथ खुले और सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी में भी 221 अंक की गिरावट दर्ज की गई। दिन के कारोबारी सेशन के दौरान यह मंदी गहराती गई और अंत में सेंसेक्स करीब 885 अंक की गिरावट के साथ 80,981.95 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 293.20 एक की गिरावट आई और निफ्टी 24717.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों और सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और भारतीय बाजारों के सरे इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1.19 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी 3.5 प्रतिशत से अधिक गिरा। वहीं ऑटो और मेटल शेयरों के इंडेक्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई। आईटी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बाजार की इस गिरावट के बीच भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 1.10 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा सन फार्मा (Sun Pharma), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.60% से लेकर 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!