‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी’… ससुराल छोड़कर मायके चली गई पत्नी, अब रिश्तों पर भी पड़ने लगा LPG का असर!

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 02:01 AM

now relationships are also affected by lpg

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां रसोई गैस सिलेंडर की कमी ने पति-पत्नी के रिश्ते में दरार डाल दी। बताया जा रहा है कि घर में गैस खत्म होने और समय पर नया सिलेंडर न आने से नाराज महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर...

नेशनल डेस्क : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां रसोई गैस सिलेंडर की कमी ने पति-पत्नी के रिश्ते में दरार डाल दी। बताया जा रहा है कि घर में गैस खत्म होने और समय पर नया सिलेंडर न आने से नाराज महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर मायके चली गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

गैस खत्म होने के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, रबूपुरा क्षेत्र के भन्नातागा गांव का रहने वाला दिनेश खुर्जा में एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता है। करीब सात साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। कुछ दिन पहले उनके घर का रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गया था, जिसके बाद घर में खाना बनाने में दिक्कतें आने लगीं।

लकड़ी से खाना बनाने को लेकर बढ़ी नाराजगी

गैस खत्म होने के बाद महिला को मजबूरन लकड़ी और उपलों से खाना बनाना पड़ रहा था। आरोप है कि पति कई दिनों से नया सिलेंडर लाने में टालमटोल कर रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और बात झगड़े तक पहुंच गई।

नाराज होकर मायके चली गई महिला

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने साफ कह दिया कि अगर घर में जल्द गैस सिलेंडर नहीं आया तो वह ससुराल में नहीं रहेगी। इसी के बाद सोमवार को वह अपने मायके चली गई और कहा कि जब तक घर में गैस की व्यवस्था नहीं होगी, वह वापस नहीं लौटेगी।

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

महिला के मायके जाने के बाद यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और कई जगहों पर सप्लाई की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गैस की कमी से रिश्तों पर असर

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की किल्लत अब कई परिवारों में तनाव का कारण बनती जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां घरेलू जरूरतों से जुड़ी इस समस्या के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!