प्रौद्योगिकी निर्यात के दम पर जून में चीन की विनिर्माण गतिविधियों में बढ़ोतरी

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 12:16 PM

china s manufacturing activity rises in june driven by technology exports

कृत्रिम मेधा हार्डवेयर की मजबूत निर्यात मांग से जून में चीन की विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक

हांगकांगः कृत्रिम मेधा हार्डवेयर की मजबूत निर्यात मांग से जून में चीन की विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) मई के 50 से बढ़कर जून में 50.3 पर पहुंच गया। यह अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर रहा। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। शून्य से 100 के पैमाने पर 50 से ऊपर का स्तर गतिविधियों में विस्तार, जबकि 50 से नीचे का स्तर संकुचन को दर्शाता है।

नए ऑर्डर का उप-सूचकांक मई के 49.9 से बढ़कर जून में 51.2 पर पहुंच गया। वहीं, उत्पादन का उप-सूचकांक भी मई के 51.2 से बढ़कर जून में 51.4 हो गया। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुख्य सांख्यिकीविद हुओ लिहुई ने बयान में कहा कि जून के आंकड़े दर्शाते हैं कि चीन की आर्थिक गतिविधियों में सुधार का रुख दिखाई दे रहा है। चीन के नेताओं ने इस समूचे वर्ष के लिए 4.5 से पांच प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े उत्पादों के निर्यात में तेज बढ़ोतरी के सहारे चीन इस लक्ष्य को हासिल कर सकता है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!