Credit Card यूजर्स को झटका, 15 जनवरी से इन पेमेंट्स पर देना होगा Extra Charge

Edited By Updated: 23 Dec, 2025 01:56 PM

credit card users to face a setback extra charges on these payments

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक ICICI Bank ने अपने सभी रिटेल क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए फीस, चार्जेस और रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में अहम बदलावों का ऐलान किया है। ये बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे। ज्यादातर नए नियम 15 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे, जबकि...

बिजनेस डेस्कः प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक ICICI Bank ने अपने सभी रिटेल क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए फीस, चार्जेस और रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में अहम बदलावों का ऐलान किया है। ये बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे। ज्यादातर नए नियम 15 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे, जबकि रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा और कुछ बेनिफिट्स में कटौती 1 फरवरी 2026 से लागू की जाएगी। बैंक ने ग्राहकों को नए नियमों को ध्यान से समझने की सलाह दी है, क्योंकि इससे खर्च और रिवॉर्ड्स पर सीधा असर पड़ेगा।

ऑनलाइन गेमिंग अब होगी महंगी

Dream11, MPL, Rummy Culture और Junglee Games जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर किए गए डिपॉजिट या ट्रांजैक्शन पर अब 2% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा, भविष्य में गेमिंग से जुड़े नए मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCC) पर भी यह चार्ज लागू किया जा सकता है।

वॉलेट और ट्रैवल खर्च पर भी लगेगा चार्ज

Amazon Pay, Paytm, MobiKwik, Freecharge और OlaMoney जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट्स में ₹5,000 या उससे ज्यादा की राशि लोड करने पर 1% शुल्क देना होगा। वहीं, रेलवे टिकट, बस बुकिंग और अन्य चुनिंदा ट्रांसपोर्टेशन कैटेगरी में ₹50,000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर 1% सरचार्ज लगाया जाएगा।

रिवॉर्ड पॉइंट्स पर मासिक कैप

  • 1 फरवरी 2026 से ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स पर सीमा तय कर दी गई है।
  • Emeralde, Emeralde Private, Sapphiro और Rubyx कार्ड्स पर रिवॉर्ड केवल ₹20,000 प्रति माह तक मिलेंगे।
  • Coral, Platinum, Manchester United और CSK जैसे कार्ड्स पर यह सीमा ₹10,000 प्रति माह होगी।

इसके अलावा, Emeralde Metal कार्ड पर अब सरकारी सेवाओं, फ्यूल, किराया, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, टैक्स भुगतान और थर्ड-पार्टी वॉलेट ट्रांजैक्शन पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा।

एंटरटेनमेंट ऑफर्स में कटौती

BookMyShow का Buy-One-Get-One ऑफर अब तभी मिलेगा, जब कार्डधारक ने पिछले कैलेंडर क्वार्टर में कम से कम ₹25,000 खर्च किया हो। वहीं, Instant Platinum कार्ड पर यह ऑफर फरवरी 2026 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

प्रीमियम कार्ड्स पर बढ़ा बोझ

Emeralde सीरीज के कार्ड्स पर Dynamic Currency Conversion (DCC) चार्ज बढ़ाकर 2% कर दिया गया है। Emeralde Metal के नए ऐड-ऑन कार्ड पर ₹3,500 का एकमुश्त शुल्क लगेगा। अन्य कार्ड्स पर DCC मार्कअप MakeMyTrip Travel पर 0.99%, Times Black पर 1.49%, Amazon Pay ICICI पर 1.99% और बाकी कार्ड्स पर 3.5% तक हो सकता है।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!