Petrol Diesel Price Hike: महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, देखें कितने बढ़ गए दाम

Edited By Updated: 12 Dec, 2024 11:02 AM

crude oil prices rise petrol and diesel become expensive

कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में बीते 24 घंटे के भीतर एक डॉलर से ज्‍यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा और आज...

बिजनेस डेस्कः कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में बीते 24 घंटे के भीतर एक डॉलर से ज्‍यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा और आज ज्‍यादातर शहरों में तेल महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए रेट में आज देशभर में बदलाव नजर आ रहा है और अधिकांश शहरों में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 94.98 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 32 पैसे चढ़ा और 88.13 रुपए लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 13 पैसे महंगा हुआ और 105.73 रुपए लीटर हो गया, जबकि डीजल 13 पैसे बढ़कर 92.56 रुपए लीटर पहुंच गया है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पेट्रोल 32 पैसे चढ़कर 95.56 रुपए लीटर तो डीजल 30 पैसे चढ़कर 88.40 रुपए लीटर बिक रहा है।

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 73.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़कर 70.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

  • नोएडा में पेट्रोल 94.98 रुपए और डीजल 88.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है
  • पटना में पेट्रोल 105.73 रुपए और डीजल 92.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है
  • फरीदाबाद में पेट्रोल 95.56 रुपए और डीजल 88.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है
     

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!