Gold News: ग्लोबल मार्केट में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर....लेकिन भारत में क्यों गिर गए दाम? WGC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 03:00 PM

gold at record high in global market why prices fell in india big revelation

दुनिया भर में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई छू रही हैं लेकिन भारतीय खरीदारों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार फरवरी महीने में जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम बढ़े, वहीं भारत में इसकी...

बिजनेस डेस्कः दुनिया भर में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई छू रही हैं लेकिन भारतीय खरीदारों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार फरवरी महीने में जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम बढ़े, वहीं भारत में इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसकी बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेड डील के बाद भारतीय रुपए की मजबूती बताई जा रही है।

दुनिया में बढ़े दाम, भारत में आई गिरावट

आमतौर पर जब वैश्विक बाजार में सोना महंगा होता है तो उसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है लेकिन इस बार स्थिति अलग रही। फरवरी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 5% बढ़कर 5,222 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इसके बावजूद भारत में सोने की स्थानीय कीमतों में करीब 3.5% की गिरावट देखने को मिली।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका के साथ टैरिफ में राहत मिलने और विदेशी निवेश के बढ़ने से भारतीय रुपया मजबूत हुआ है। रुपए की मजबूती के कारण वैश्विक बाजार में महंगा होने के बावजूद भारत में सोने की कीमतों पर दबाव कम रहा।

भारत और चीन में मिला नेगेटिव रिटर्न

निवेश के नजरिए से फरवरी का महीना थोड़ा अलग रहा। जहां दुनिया के कई बाजारों में सोने ने सकारात्मक रिटर्न दिया, वहीं भारत और चीन में रिटर्न नकारात्मक रहा। भारत में निवेशकों को फरवरी में करीब -3.5% का रिटर्न मिला। रिपोर्ट के अनुसार, महीने के अंत तक भारत में 10 ग्राम सोने की औसत कीमत करीब 1,58,585 रुपए के आसपास रही।

आगे क्या रहेगा रुख?

रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में अगर अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है तो वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है और दाम फिर से बढ़ सकते हैं। हालांकि भारत में सोने की कीमतें काफी हद तक रुपए की मजबूती या कमजोरी पर निर्भर करेंगी। फिलहाल मजबूत रुपए के कारण वैश्विक महंगाई का असर भारतीय बाजार में कुछ हद तक कम देखने को मिल रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!