इतिहास रचने के करीब Elon Musk, बन सकते हैं दुनिया के पहले Trillionaire, SpaceX IPO ने बढ़ाई दौलत

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 12:40 PM

elon musk makes history becomes the world s first trillionaire

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही नया इतिहास रच सकते हैं। SpaceX के रिकॉर्डतोड़ आईपीओ के बाद मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार करने के बेहद करीब है। इसके साथ ही मस्क दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन जाएंगे।

बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही नया इतिहास रच सकते हैं। SpaceX के रिकॉर्डतोड़ आईपीओ के बाद मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार करने के बेहद करीब है। इसके साथ ही मस्क दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन जाएंगे।

स्पेसएक्स ने अपने IPO में 555.6 मिलियन शेयर 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर बेचे, जिससे कंपनी का कुल मूल्यांकन लगभग 1.77 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। कंपनी ने इस ऑफरिंग के जरिए करीब 75 अरब डॉलर जुटाए हैं। शेयर बाजार में यह लिस्टिंग आज, 12 जून को नैस्डैक पर “SPCX” टिकर के तहत शुरू होने की उम्मीद है।

रॉयटर्स और फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस आईपीओ से पहले मस्क की संपत्ति करीब 780 अरब डॉलर आंकी थी। स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी की अनुमानित कीमत करीब 866 अरब डॉलर बताई जा रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर), न्यूरालिंक और द बोरिंग कंपनियों में हिस्सेदारी है जोड़ने के बाद उनकी कुल नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है, जिसने 2019 में सऊदी अरामको के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!