Gold Rate february 1: बजट से पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, MCX पर 82,249 पर पहुंचा 10 ग्राम Gold का भाव

Edited By Updated: 01 Feb, 2025 09:38 AM

gold and silver became expensive before the budget price of 10 grams of gold

आज बजट वाले दिन सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 1 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 82,249 रुपए जबकि चांदी 0.17 फीसदी बढ़त के साथ...

बिजनेस डेस्कः आज बजट वाले दिन सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 1 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 82,249 रुपए जबकि चांदी 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 93,490 रुपए पर थी।

शुक्रवार को सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह 1,100 रुपए की तेजी के साथ 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। एक जनवरी को स्थानीय बाजार में सोना 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसके बाद से इसमें 5,510 रुपए या सात प्रतिशत की तेजी आई है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 1,100 रुपए की तेजी आई और यह अबतक के सर्वोच्च स्तर 84,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछली बंद भाव 83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को चांदी 850 रुपए की तेजी के साथ 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को चांदी 94,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!