सोने-चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट, खरीदने से पहले यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 19 Apr, 2022 11:31 AM

gold and silver prices fall today check the latest rate here before buying

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी के बीच कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 53,219 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी के बीच कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 53,219 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी मामूली 0.02 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत 69,962 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

ग्‍लोबल मार्केट में 2,000 डॉलर के करीब पहुंचा सोना
ग्‍लोबल मार्केट में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट दिखी। एक दिन पहले सोना 2,000 डॉलर प्रति औंस के करीब गया था। यह दो साल का उच्‍चतम स्‍तर है। इस दौरान सोने की कीमत 1,998.10 डॉलर प्रति औंस थी। हालांकि, आज सुबह सोने का हाजिर भाव 0.1 फीसदी गिरकर 1,976.46 पर प्रति औंस पर आ गया। ग्‍लोबल मार्केट में सोने का वायदा भाव भी 0.3 फीसदी टूटकर 1,981 डॉलर प्रति औंस रहा है।

ग्‍लोबल मार्केट में चांदी की कीमतों में भी तेजी रही लेकिन मंगलवार को यह 0.72 फीसदी गिरकर 25.96 डॉलर प्रति औंस के भाव बिक रही।

इस तरह चेक करते हैं शुद्धता 
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

यहां जानें अपने शहर में कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!