कुछ दिनों में सोने में आई ₹8,116 की जबरदस्त तेजी, जानें कहां पहुंच गया 10g Gold का भाव

Edited By Updated: 08 Feb, 2025 10:52 AM

gold became costlier by rs 2 613 silver also jumped by rs 1 858

मौजूदा कारोबारी हफ्ते (3 जनवरी से 7 जनवरी) के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते शुक्रवार (31 जनवरी) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 82,086 रुपए था, जो 2,613 रुपए बढ़कर...

बिजनेस डेस्कः मौजूदा कारोबारी हफ्ते (3 जनवरी से 7 जनवरी) के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते शुक्रवार (31 जनवरी) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 82,086 रुपए था, जो 2,613 रुपए बढ़कर 84,699 रुपए पर पहुंच गया।

वहीं, चांदी के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। एक किलो चांदी 1,858 रुपए महंगी होकर 95,391 रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले शुक्रवार को 93,533 रुपए प्रति किलो थी। 

1 जनवरी से अब तक सोना ₹8,116 महंगा

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,583 रुपए से 8,116 रुपए बढ़कर 84,699 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,055 रुपए प्रति किलो से 9,336 रुपए बढ़कर 95,391 रुपए पर पहुंच गया है।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,660 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,510 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!