आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में गिरावट, MCX पर चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 02 Jul, 2025 10:14 AM

gold became expensive again today silver fell check latest rate

बुधवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी है जबकि चांदी में 0.18 फीसदी की गिरावट। MCX पर सोना 97,262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी के दाम 1,06,518 रुपए प्रति किग्रा पर है।

बिजनेस डेस्कः बुधवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी है जबकि चांदी में 0.18 फीसदी की गिरावट। MCX पर सोना 97,262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी के दाम 1,06,518 रुपए प्रति किग्रा पर है।

एक दिन में सोना ₹1,200 महंगा

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में पिछले सात कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और पीली धातु का भाव 1,200 रुपए की तेजी के साथ 98,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 97,470 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। 

सोने के भाव में लगातार सातवें सत्र की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपए चढ़कर 98,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 97,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिकी राजकोषीय घाटे में वृद्धि की चिंताओं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कर-कटौती और व्यय विधेयक पर बाजार के ध्यान के कारण अमेरिकी डॉलर में गिरावट ने सोने को और अधिक आकर्षक बना दिया है।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!