Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Sep, 2024 09:58 AM

भारत में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी जारी है। बुधवार (25 सितंबर) को सोने की चमक बरकरार है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव (Gold Price) 0.29 फीसदी तेजी के साथ 75,220 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत (Silver Price) 0.28 फीसदी की...
बिजनेस डेस्कः भारत में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी जारी है। बुधवार (25 सितंबर) को सोने की चमक बरकरार है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव (Gold Price) 0.29 फीसदी तेजी के साथ 75,220 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत (Silver Price) 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 92,135 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाल
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 76,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। बाजार सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सोना छह महीने के अंतराल के बाद 76,950 रुपए के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। उन्होंने कहा कि पीली धातु ने इससे पहले इस साल 22 मार्च को 76,950 रुपए का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। औद्योगिक उपभोक्ताओं की ताजा मांग के कारण चांदी भी मजबूत होकर 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 76,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,510 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,360 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76,360 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,360 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,410 रुपए है।
साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
और ये भी पढ़े

10 Gram Gold rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर ₹1,51,600 के पार पहुंचा गोल्ड

Gold-Silver Price Drop: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, MCX पर 1,52,000 के फिसला गोल्ड

Gold-Silver Price Fall: सोने-चांदी में गिरावट, MCX पर 10 ग्राम सोना ₹1,51,165 पर