Gold price today: सोने की चाल सुस्त, चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आज का ताजा भाव

Edited By Updated: 05 Sep, 2024 10:45 AM

gold price slows down silver prices rise know today s latest price

सोने-चांदी के वायदा कारोबार के शुरुआत में आज तेजी देखने को मिली। हालांकि कुछ समय बाद सोने की कीमत में गिरावट आ गई। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 71,449 रुपए, जबकि चांदी के वायदा भाव 0.17 फीसदी

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा कारोबार के शुरुआत में आज तेजी देखने को मिली। हालांकि कुछ समय बाद सोने की कीमत में गिरावट आ गई। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 71,449 रुपए, जबकि चांदी के वायदा भाव 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 83,707 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

बुधवार को सोने में 450 रुपए की गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 450 रुपए की गिरावट के साथ 73,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने में यह गिरावट आई है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 1,650 रुपए लुढ़ककर 83,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अतिरिक्त, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 450 रुपए की गिरावट के साथ 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। व्यापारियों ने कहा कि घरेलू स्तर पर आभूषण विक्रेताओं और खुदरा खरीदारों की कमजोर मांग के साथ-साथ वैश्विक प्रभाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोने चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,526.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,526 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,528.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.63 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.55 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 28.69 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,342 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 12,567 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 71,694 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 84,720 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!