Gold rate on 1st august: Gold Jewelry बनवाने का सही समय! लगातार दूसरे दिन टूटा सोने का भाव

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 10:05 AM

gold prices fell for the second consecutive day

अगर आप गहने बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है यह आपके लिए सही समय हो। आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 1 अगस्त को सोने की कीमत 0.39 फीसदी लुढ़कर कर 98,380 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में...

बिजनेस डेस्कः अगर आप गहने बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है यह आपके लिए सही समय हो। आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 1 अगस्त को सोने की कीमत 0.39 फीसदी लुढ़कर कर 98,380 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.23 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,09,714 रुपए प्रति किग्रा के आसपास है।

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 93,400 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 98,070 रुपए है। वहीं प्रति किलो चांदी 1,25,000 रुपए के भाव से बेची जा रही है। 

बृहस्पतिवार को सोने की कीमत

बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 500 रुपए टूटकर 98,020 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। रुपए में मजबूती के कारण कीमती धातु की कीमत पर अंकुश लगा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 98,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 400 रुपए टूटकर 97,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले सत्र में यह 650 रुपए बढ़कर 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 2,000 रुपए टूटकर 1,12,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!