Breaking




Gold at new High: ट्रंप टैरिफ से सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर 91,300 के पार पहुंचा दाम

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Apr, 2025 10:15 AM

gold sets new record due to trump tariff price crosses 91 300 on mcx

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जबाबी शुल्क लगाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई और सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि बाद में चांदी के भाव तेजी से लुढ़क गए और सोने की तेजी भी काफी कम हो गई।...

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जबाबी शुल्क लगाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई और सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि बाद में चांदी के भाव तेजी से लुढ़क गए और सोने की तेजी भी काफी कम हो गई। घरेलू बाजार में भी गुरुवार (3 अप्रैल) को सोना तेजी के साथ खुलने के बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी की शुरुआत नरमी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 91,350 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 98,550 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नए रिकॉर्ड पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,196.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,166.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 3,173.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव 3,196.60 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.95 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.65 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.72 डॉलर की गिरावट के साथ 33.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!