Gold-Silver खरीदने का सुनहरा मौका, सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम

Edited By Updated: 05 Dec, 2024 10:11 AM

golden opportunity to buy gold and silver gold becomes cheaper

सोने-चांदी (Gold-Silver) के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,950 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,900 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे।...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी (Gold-Silver) के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,950 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,900 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 114 रुपए की गिरावट के साथ 76,978 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 107 रुपए की गिरावट के साथ 76,985 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 77,012 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 76,978 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 306 रुपए की गिरावट के साथ 92,987 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 373 रुपए की नरमी के साथ 92,920 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,006 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 92,860 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरे सोने चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,674.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,676.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,671.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.82 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 31.75 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!