Gold खरीदने का सुनहरा मौका! 30 अक्टूबर को गिर गए सोने-चांदी के दाम, जानें कितनी मिली राहत

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 10:29 AM

golden opportunity to buy gold gold and silver prices fell on october 30th

गोल्ड खरीदने वालों के लिए आज फिर राहत भरी खबर आई है। गुरुवार (30 अक्टूबर) को अगर आप सोने के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हो सकता है आपके लिए सही समय साबित हो। MCX पर सोना 0.24 फीसदी लुढ़क कर 1,20,380

बिजनेस डेस्कः गोल्ड खरीदने वालों के लिए आज फिर राहत भरी खबर आई है। गुरुवार (30 अक्टूबर) को अगर आप सोने के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हो सकता है आपके लिए सही समय साबित हो। MCX पर सोना 0.24 फीसदी लुढ़क कर 1,20,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी की कीमत में 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 1,45,830 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,942.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,000.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 53.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,947.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.29 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 47.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!