Gold खरीदने का सुनहरा मौका, लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चेक करें 21 दिसंबर का रेट

Edited By Updated: 21 Dec, 2024 10:55 AM

golden opportunity to buy gold gold became cheaper for the fourth

आज शनिवार 21 दिसंबर 2024 को सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार चौथे दिन सोना सस्ता हुआ और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 76,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। आज सोने के दाम में 350 रुपए तक की गिरावट आई है। अगर आपके घर में...

बिजनेस डेस्कः आज शनिवार 21 दिसंबर 2024 को सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार चौथे दिन सोना सस्ता हुआ और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 76,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। आज सोने के दाम में 350 रुपए तक की गिरावट आई है। अगर आपके घर में शादी या अन्य समारोह है, तो यह सोना खरीदने का उपयुक्त समय हो सकता है। अपने शहर में सोने की ताजा कीमत जरूर जांचें। 

21 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 90,500 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 92,500 रुपए पर था। चांदी के रेट में 2,000 रुपए की गिरावट आई है।

सोने-चांदी क्यों हुआ सस्ता

व्यापारियों के मुताबिक लोकल ज्वैलर्स और इंडस्ट्रियल यूनिट की कम मांग के कारण कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, वैश्विक बाजार में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कम कटौती के संकेत से भी सोने की मांग कमजोर हुई है। घरेलू बाजार में 75,500 रुपए का स्तर कुछ हद तक समर्थन दे रहा है लेकिन ब्याज दरों की अनिश्चितता और आने वाले आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

क्या साल 2025 में आगे बढ़ेगा सोने का भाव?

बीते 2 हफ्तों का ट्रेंड देखें सोना एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि 10 ग्राम सोने का भाव साल 2025 में 90,000 रुपए तक जा सकता है यानी सोना अगले साल अच्छा रिटर्न देने वाला है। ऐसे में साल 2024 में ये गोल्ड में निवेश करने का बेस्ट टाइम हो सकता है। देश में सोने के भाव की कीमत लोकल और इंटरनेशनल कारणों से तय होती है। अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसले का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!