सरकार के लिए आई अच्छी खबरः मार्च में 1.60 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा GST कलेक्शन

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Apr, 2023 04:40 PM

gst collection crossed 1 6 lakh crore in the month of march

देश में गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन से सरकार की झोली भर गई है और मार्च 2023 में जीएसटी का संग्रह काफी अच्छा रहा है। मार्च 2023 में देश का जीएसटी संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपए का रहा है। ये जीएसटी के इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन रहा है।

बिजनेस डेस्कः देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी कलेक्शन से सरकार की झोली भर गई है और मार्च 2023 में जीएसटी का संग्रह काफी अच्छा रहा है। मार्च 2023 में देश का जीएसटी संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपए का रहा है। ये जीएसटी के इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन के लिहाज से बीते वित्त वर्ष का आखिरी महीना काफा शानदार रहा है।

PunjabKesariअब तक का दूसरा सबसे बड़ा GST कलेक्शन

ये देश में जीएसटी के इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा राजस्व संग्रह है और अप्रैल 2022 के बाद से दूसरे स्थान का सर्वाधिक बड़ा जीएसटी कलेक्शन साबित हुआ है। मार्च 2023 के जीएसटी कलेक्शन में ये खास बात है कि लगातार 14 महीनों से ये 1.4 लाख करोड़ रुपए के ऊपर बना हुआ है। वहीं जब से जीएसटी देश में लागू किया गया है तब से ये दूसरा ऐसा मौका है जब जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का रहा हो। साल दर साल आधार पर जीएसटी रेवेन्यू में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

साल 2022-23 में कैसा रहा GST कलेक्शन

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो इसमें कुल 18.10 लाख करोड़ रुपए का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन रहा है। इसके आधार पर मासिक जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा औसत तौर पर 1.51 लाख करोड़ रुपए का बैठता है। वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी का ग्रॉस रेवेन्यू इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 फीसदी अधिक रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!