Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Jul, 2026 11:44 AM

एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को गैस कनेक्शन से जुड़े नए नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। घर या शहर बदलने की स्थिति में अब गैस कनेक्शन ट्रांसफर के लिए ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर (TTV), पहचान पत्र, नए पते का प्रमाण और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट...
बिजनेस डेस्कः एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को गैस कनेक्शन से जुड़े नए नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। घर या शहर बदलने की स्थिति में अब गैस कनेक्शन ट्रांसफर के लिए ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर (TTV), पहचान पत्र, नए पते का प्रमाण और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। कुछ मामलों में सिलेंडर और रेगुलेटर भी गैस एजेंसी को लौटाने पड़ सकते हैं।
30 दिनों के भीतर LPG कनेक्शन कराना होगा बंद
सरकार ने एलपीजी से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) में बदलाव को लेकर भी नया नियम लागू किया है। जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू हो चुका है, उन्हें 30 दिनों के भीतर अपना एलपीजी कनेक्शन बंद कराना होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य एक ही घर में दो तरह की गैस के अनावश्यक इस्तेमाल को रोकना और गैस वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है।
यह भी पढ़ें: 10 gram Gold rate today: सोने-चांदी में गिरावट, MCX पर आज इतना है 10 ग्राम सोने का भाव
पुरानी एजेंसी से लेना होगा ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर
यदि नया घर उसी गैस एजेंसी के सर्विस एरिया में है, तो केवल पता अपडेट कराने के बाद गैस सप्लाई नए पते पर जारी रहेगी। वहीं, दूसरे सर्विस एरिया या शहर में शिफ्ट होने पर पहले पुरानी एजेंसी से ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर (TTV) लेना होगा। दूसरे शहर जाने की स्थिति में सिलेंडर और रेगुलेटर जमा करने के बाद सिक्योरिटी राशि वापस की जाती है और TTV जारी किया जाता है।
नई गैस एजेंसी में TTV और जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद इसे ट्रांसफर सब्सक्रिप्शन वाउचर (TSV) में बदला जाता है। इसके बाद नया कंज्यूमर नंबर जारी होता है, जिससे उपभोक्ता नए पते पर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 61 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपनाया नया UPI फीचर, PIN की जगह फिंगरप्रिंट और फेस का हुआ इस्तेमाल
13.4 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन जारी
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में देशभर में 13.4 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। हालांकि यह 60 लाख नए कनेक्शन देने के लक्ष्य का करीब 20 प्रतिशत ही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि एलपीजी से पीएनजी में बदलाव से पहले स्थानीय गैस वितरक से पूरी प्रक्रिया की जानकारी लें और सभी ट्रांसफर दस्तावेज सुरक्षित रखें।