Gold Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ Gold

Edited By Updated: 30 May, 2025 10:24 AM

important news for gold buyers gold became cheaper for the second

सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन सोने-चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। MCX पर सोने का रेट 0.82 फीसदी गिरकर 95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.99 फीसदी की गिरावट आई है, ये 96,859 रुपए प्रति किग्रा पर है।

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन सोने-चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। MCX पर सोने का रेट 0.82 फीसदी गिरकर 95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.99 फीसदी की गिरावट आई है, ये 96,859 रुपए प्रति किग्रा पर है।

यूपी में सोने-चांदी के रेट

आज 30 मई को यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 630 रुपए घटकर ₹94,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना आज ₹89,950 है।

मध्य प्रदेश में सोने-चांदी के रेट

आज यानी 30 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 8,975 रुपए और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 9,424 रुपए है।

इंदौर में 22 कैरेट सोने का भाव 89,750 प्रति 10 ग्राम है,24 कैरेट सोने का भाव 94,240 प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में चांदी आज 1,11,000 रुपए है। इंदौर में चांदी का भाव 1,11,000 रुपए प्रति किलो है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!