New Gas Connection: नया गैस कनेक्शन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने दी नई अपडेट

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 04:54 PM

important news for new gas connection government issues an update

अगर आपके घर में LPG कनेक्शन है या आप नया घरेलू गैस कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच देश में नए घरेलू LPG कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल अस्थायी तौर पर रोक दी गई है।...

नई दिल्लीः अगर आपके घर में LPG कनेक्शन है या आप नया घरेलू गैस कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच देश में नए घरेलू LPG कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल अस्थायी तौर पर रोक दी गई है। तेल कंपनियों का फिलहाल पूरा जोर मौजूदा ग्राहकों को समय पर LPG रिफिल उपलब्ध कराने पर है।

मार्च से नए कनेक्शन पर रोक

तेल कंपनियों ने मार्च 2026 से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के नए कनेक्शन जारी करना रोक रखा है। ऐसे में नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह रोक स्थायी नहीं है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए नए कनेक्शन को अस्थायी रूप से रोका गया है। फिलहाल प्राथमिकता उन ग्राहकों को समय पर रिफिल उपलब्ध कराना है, जिनके पास पहले से LPG कनेक्शन मौजूद है।

मौजूदा ग्राहकों को नहीं होगी परेशानी

सरकार और तेल कंपनियां मौजूदा LPG ग्राहकों की जरूरत पूरी करने पर ध्यान दे रही हैं। पुराने और लंबे समय से निष्क्रिय पड़े कनेक्शनों को भी दोबारा सक्रिय किया जा रहा है, ताकि उपलब्ध गैस का इस्तेमाल जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक किया जा सके।

इसके साथ ही तेल कंपनियां ग्राहकों से KYC अपडेट कराने की अपील कर रही हैं। इसका उद्देश्य फर्जी या एक से अधिक LPG कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें हटाना है, जिससे वास्तविक ग्राहकों को गैस की आपूर्ति बेहतर तरीके से की जा सके।

LPG स्टॉक और सप्लाई पर नजर

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण LPG की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। LPG से लदे जहाजों की भारत तक पहुंच और भविष्य की आपूर्ति पर स्थिति लगातार बदल सकती है। इसी वजह से सरकार और तेल कंपनियां देश में LPG के स्टॉक और सप्लाई की लगातार निगरानी कर रही हैं।

हालांकि, फिलहाल LPG की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है लेकिन आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात का सप्लाई पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर पूरी तरह स्पष्टता नहीं है।

नया कनेक्शन नहीं मिल रहा तो ये विकल्प

अगर आपको 14.2 किलोग्राम का नया घरेलू LPG कनेक्शन नहीं मिल रहा है, तो छोटे सिलेंडर विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कुछ शहरों में 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम के FTL यानी Free Trade LPG सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। हालांकि, इनकी उपलब्धता, कीमत और बुकिंग के नियम शहर और संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर के हिसाब से अलग हो सकते हैं।

कब शुरू होंगे नए कनेक्शन?

फिलहाल सरकार ने नए LPG कनेक्शन दोबारा जारी करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह रोक अस्थायी है। जैसे ही LPG की उपलब्धता और सप्लाई की स्थिति सामान्य होती है, नए घरेलू कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू की जा सकती है। इसलिए फिलहाल नया कनेक्शन लेने वालों को सरकार और तेल कंपनियों की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!