तेजी से दौड़ती Indian Economy, भारत की ग्रोथ को ताकत देने वाले 6 बड़े फैक्टर

Edited By Updated: 08 Sep, 2025 03:04 PM

indian economy is growing rapidly 6 big factors

भारत इस समय तेज़ रफ्तार से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अनुमान है कि साल 2028 तक भारत जर्मनी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा और 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ अमेरिका और चीन के बाद...

बिजनेस डेस्कः भारत इस समय तेज़ रफ्तार से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अनुमान है कि साल 2028 तक भारत जर्मनी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा और 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा।

भारत की ग्रोथ को ताकत देने वाले 6 बड़े फैक्टर

जीडीपी ग्रोथ

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी, जबकि वैश्विक औसत केवल 3.7% रहा।

कृषि क्षेत्र में दोगुनी रफ्तार

Q1, FY26 में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की वृद्धि 3.7% रही, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी से ज्यादा है।

सर्विस सेक्टर बना इंजन

सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 9.3% रही, जबकि पिछले साल यह 6.8% थी। इसमें होटल, व्यापार, ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट ने बड़ी भूमिका निभाई।

5 ट्रिलियन डॉलर क्लब की ओर

साल 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹4,26,45,000 करोड़) तक पहुंचने का अनुमान है।

जर्मनी को पछाड़ेगा भारत

साल 2028 तक भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

पहली तिमाही का रिकॉर्ड

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी 47.89 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही (₹44.42 लाख करोड़) से कहीं ज्यादा है।

चौंकाने वाला सरप्राइज

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के मुताबिक, भारत की जीडीपी वृद्धि दर अप्रैल-जून 2025 में 7.8% रही। यह पिछली पांच तिमाहियों में सबसे तेज ग्रोथ है।

  • अर्थशास्त्रियों का अनुमान था: 6.3% से 7%
  • आरबीआई का अनुमान था: 6.5%
  • लेकिन भारत ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।
     

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!