जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैम्पू की बिक्री पर लगे रोक, राज्यों को बाल अधिकार संस्था ने लिखा पत्र

Edited By Updated: 28 Apr, 2019 05:05 AM

johnson and johnson s baby shampoo send samples of powder ncpcr

एनसीपीसीआर ने जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैम्पू, पाउडर के नमूनों की जांच रिपोर्ट मांगी है। बाल अधिकारों से जुड़े शीर्ष संगठन ने अधिकारियों से जॉनसन एवं जॉनसन के बेबी शैम्पू और टैलकम पाउडर....

नई दिल्ली: बच्चों के लिए उत्पाद बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन विवादों के घेरे से निकल नहीं पा रही है। इस बार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) बाल अधिकारों से जुड़े शीर्ष संगठन ने अधिकारियों से जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैम्पू, पाउडर के नमूनों की जांच रिपोर्ट मांगी है।

अगले आदेश तक लगे रोक
इसके साथ एनसीपीसीआर ने राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट के आधार पर एक ऑर्डर जारी कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को लिखा कि जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैम्पू की बिक्री को अगले नोटिस तक रोकी जाए साथ ही सभी प्रोडक्ट्स को मार्केट से हटाने का आदेश दिया।

PunjabKesari

हालांकि जॉनसन एंड जॉनसन कम्पनी यह दावा करती रही है कि शैम्पू सुरक्षित और नियामक मानकों के अनुकूल है। पर अब बेबी शैम्पू के साथ पाउडर भी शक के दायरे में है इसलिए एनसीपीसीआर ने राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर के अधिकारियों से टैलकम पाउडर के नमूनों की जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

PunjabKesari

बेबी शैम्पू में पाए गए कैंसरकारी तत्व
दरअसल राजस्थान ड्रग कंट्रोल की रिपोर्ट में बेबी शैम्पू में कैंसरकारी तत्वों की मौजूदगी पाई गई जिनसे कैंसर हो सकता है। इस रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए एनसीपीसीआर ने यह कदम उठाया है।

PunjabKesari

साथ ही एनसीपीसीआर ने इस मामले में हर क्षेत्र के कुछ राज्यों के मुख्य सचिवों को जॉनसन एंड जॉनसन बेबी टैलकम पाउडर और शैम्पू का नमूना एकत्र करवाने पर ध्यान देने को कहा है। इन राज्यों में दक्षिण से आंध्र प्रदेश, पूर्व से झारखंड, पश्चिम से राजस्थान, मध्य भारत से मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर से असम शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!